शिवाजी नगर: प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न, 4 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही
शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को मोहर्रम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। पुलिस पदाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। बल्लीपुर, परशुराम, गीदरगंज,पुरा समेत प्रखंड क्षेत्र में ताजिया जुलूस निकल गई। ताजिया जुलूस में आपस में ही कई छिटफुट जगह मारपीट की सूचना मिली है वहीं प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया।