सुल्तानपुर: भाजपा ने सांसद मेनका गांधी पर फिर खेला दांव, गठबंधन प्रत्याशी भीम निषाद से होगा सीधा मुकाबला
आपको बता दें काफी सस्पेंस के बाद आखिर रविवार रात भाजपा ने सुल्तानपुर से दोबारा मेनका गांधी पर दांव खेला है। 2019 में उन्होंने 14 हजार वोटों से यहां जीत दर्ज कराया था। अब उनका गठबंधन प्रत्याशी भीम निषाद से सीधा मुकाबला होगा। वही मेनका के प्रत्याशी बनते ही भाजपाइयों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।