सप्ताह भर पूर्व सेमरी चौकी अंतर्गत गुड़बड़ गांव में घर के अंदर घुसकर अनीता का गला चाकू से रेता गया था। राजकीय मेडिकल कॉलेज से उसे लखनऊ रेफर किया गया था। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई और शव आते ही कोहराम मच गया। एसपी ने बताया केस दर्ज है हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं।