केशा मोड़ में हुई मारपीट की घटना को लेकर बेड़ो थाना में दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिए गए हैं। घटना में कई लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी और एहतियातन बेड़ो बंद का आंशिक असर देखा गया। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।