गोविंदगढ़: मालपुर गाँव में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, विधायक सुखवंत सिंह ने बढ़ाया उत्साह
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मालपुर गांव में रविवार को दोपहर बारह बजे अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर क्षेत्र के मेधावी एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।