अग्रसेन नगर में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए पुलिस ने चार जनों को किया गिरफ्तार, ₹35,000 की नगदी बरामद
श्रीगंगानगर की जवाहर नगर पुलिस ने अग्रसेन नगर में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए चार जनों को गिरफ्तार किया है।35000 की नगदी भी बरामद की गई है। जवाहर नगर थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि भारत-न्यूजीलैंड मैच पर सट्टा लगाते हुए आरोपी दीपक गर्ग दीपक कुमार सज्जन व शेखर को गिरफ्तार किया है।आरोपियों से 35000 की नगदी बरामद की गई है।