अगिआंव: पवना थाना के बगल से धड़ल्ले से हो रही ओवरलोडिंग, पुलिस की नाक के नीचे नियमों की उड़ रही धज्जियां
Agiaon, Bhojpur | Apr 21, 2026 पवना थाना क्षेत्र से मंगलवार की शाम 4 बजे के करीब एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें आरा–अरवल मुख्य मार्ग पर पवना पेट्रोल पंप के सामने से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही साफ देखी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा मामला थाना के ठीक बगल का है, जहां से दिनदहाड़े नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।