मुंगेर: गंगा मार्ग से हथियार सौंपने पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार
Munger, Munger | Nov 23, 2025 मुंगेर मुफस्सिल थाना पुलिस ने रविवार शाम 5 pm को मनियारचक घाट से दो हथियार तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया। थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गंगा के रास्ते अवैध हथियारों की डिलीवरी होने वाली है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों तस्करों को पकड़ा गया। उनकी तलाशी में दो देसी पिस्टल और दो मैगजीन बरामद किए गए। गिरफ्तार तस्करों को क