मुंगेर: मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार
Munger, Munger | Nov 23, 2025 मुंगेर: मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार मुंगेर जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मनियारचक गंगा घाट के पास छापेमारी कर दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो देसी पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की गई है