बरेली: हजियापुर में होली खेलने पर लाशें बिछाने की धमकी देने वाले 6 युवकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर के रहने वाले लोगों द्वारा होली पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही थी। इस बीच मोहल्ले के छह लोगों द्वारा आकर धमकी दी गई ।अगर होली खेली तो लाशें बिछा देंगे। विरोध करने पर जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दि है।