स्याना: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गढ़ हाईवे मार्ग से वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
Siyana, Bulandshahr | Aug 2, 2026
कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गढ़ हाईवे मार्ग से वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रविवार को कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि जिला हापुड़ के थाना गढ़ निवासी अंकुर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। बताया कि आरोपी बीते 5 वर्षों से फरार चल रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।