#बलिया के #बेल्थरारोड में #वाराणसी खंड #स्नातक एवं #शिक्षक #एमएलसी #चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक-एक वोट को सहेजने की रणनीति के तहत पार्टी पदाधिकारी मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन जुटा रहे हैं। इसी क्रम में #भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ #गोरक्ष प्रांत के सह संयोजक एवं #बेल्थरारोड नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि #दिनेश_गुप्ता ने स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा और केदारनाथ सिंह के पक्ष में प्रथम वरीयता क्रम में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और मतदाताओं के समर्थन के दम पर दोनों सीटों पर भाजपा की जीत का दावा करते हुए चुनावी मुकाबले में पार्टी की मजबूत स्थिति का भरोसा जताया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी लड्डू बाबा एवं मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह भी मौजूद रहें।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BalliaNews #BeltharaRoad #BJP #MLCElection #UttarPradeshPolitics
Belthara Road, Ballia | Oct 22, 2026