सत्तर कटैया: बिहरा थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, शनिवार को आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की जुटी भीड़
बिहरा थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की काफी भीड़ जुटी। जनता दरबार में कुल 14 मामले आये थे जिसमें 2 मामलों का निष्पादन किया गया। शेष अन्य मामलों में दोनों पक्षों को अगले जनता दरबार में सभी मूल कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सीओ, सीआई , बिहरा थाना के पु.अ.नि. सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।