शाहजहांपुर: मामूली विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान, दोनों गंभीर रूप से घायल
शाहजहाँपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव कमरिया में बुधवार देर रात मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने शिव चरण और उनकी पत्नी चंद्रकाली को घर के बाहर बुलाकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही