कोंडागांव: मरारपारा शिव मंदिर के पास गिरा विशाल बरगद का पेड़, तीन दिन बाद भी मलबा नहीं हटाया गया, बिजली के तारों को भी हुआ नुकसान
कोंडागांव शहर के मरारपारा स्थित शिव मंदिर के पास रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के समय आसपास लोगों की आवाजाही थी, लेकिन गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ गिरने से बिजली के तारों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना को आज बुधवार तक तीन दिन बीत चुके हैं, बावजूद इसके नगरीय ...