दिनांक 16.07.2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बाबूपुरवा क्षेत्र के टीपी नगर स्थित रेलवे कॉलोनी के समीप रेलवे यार्ड में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फोरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य संकलित किए गए।
प्रारंभिक जांच में प्रकाश में आया है कि अरुण गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा साहिल के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर उसकी हत्या की गई। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
घटना के मुख्य अभियुक्त अरुण गुप्ता को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा समस्त साक्ष्यों के संकलन के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट-पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी।
@Uppolice @dcpskanpur