चक्रधरपुर: सेवा ज्योति यात्रा चक्रधरपुर से चाईबासा के लिए रवाना
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा चक्रधरपुर से चाईबासा के लिए रवाना हुई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने किया। यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा में डॉ. विजय सिंह गागराई समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।