फतेहाबाद: फतेहाबाद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिकाओं को माहवारी के प्रति जागरूक किया गया, सेनेटरी पैड वितरित
Fatehabad, Agra | May 29, 2026 फतेहाबाद स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में “मासिक धर्म स्वच्छता दिवस” के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं उनसे जुड़े मिथकों को दूर करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।