इस्लामनगर अलीगंज: कैयार पंचायत का घेराव, 9 सूत्री मांगों को लेकर किसानों और मजदूरों ने किया प्रदर्शन
अलीगंज प्रखंड की कैयार पंचायत में गुरुवार को किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा कैथा के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर 3 बजे तक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पंचायत का घेराव कर मनरेगा को पूर्व स्वरूप में बहाल करने, 100 की जगह 200 दिन काम की गारंटी और ₹700 दैनिक मजदूरी देने समेत विभिन्न मांग उठाई गई।