लखीसराय: पीरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मण पहाड़ के दुर्गम जंगल से सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियार एवं कारतूस बरामद
पीरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मण पहाड़ के दुर्गम जंगल में शनिवार को 16 वीं बहिनी सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष डी-माइनिंग एवं सर्च ऑपरेशन चला कर दो अवैध हथियार, एक करतूस व 2 खोखा बरामद किया है. अपराह्न 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर हद हडिया एवं दुग्धम् व लक्ष्मण पहाड़ के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया गया.