चूरू: जिला जेल में डिप्टी जेलर को धमकी व मोबाइल मिलने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
Churu, Churu | Aug 13, 2024 चूरू जिला जेल में 7 अगस्त 2024 को जेल स्टाफ द्वारा तलाशी के दौरान बेरिक संख्या 6 में मिले मोबाइल और डिप्टी जेलर को धमकी देने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को कोर्ट में भी पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। तीनो आरोपी जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किये गये हैं।