चूरू: डाईट में हुआ कंप्यूटर विषय पाठ्यपुस्तक आमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन
Churu, Churu | Aug 13, 2024 डाईट कार्यालय में कक्षा 6 से 8 के लिए दो दिवसीय नवीन कंप्यूटर विषय पाठ्य पुस्तक आमुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से कंप्यूटर अनुदेशकों के लिए था, जिसका उद्देश्य नए पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करना था। समापन सत्र में डाईट प्राचार्य गोविंद सिंह राठौड़ ने नई शिक्षा नीति में आई सीटी के महत्व पर प्रकाश डाला।