खिजरसराय: जमीनी विवाद में पिता की हत्या मामले की डीएसपी ने की जांच
अतरी थाना क्षेत्र हबीबुल्लापुर गांव में मंगलवार को 76 वर्षीय लखन मांझी की मौत उसके छोटा पुत्र सुरेश मांझी ने जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दिया। हत्या मामले की जानकारी मिलने पर नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर उनके परिवारों से मिलकर हत्या मामले की जानकारी ली और उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।