पोलायकलां: पोलायकला मंडी: लहसुन में उछाल, भाव ₹12000 तक, प्याज ₹1200 प्रति क्विंटल
पोलायकलां कृषि उपज मंडी को लहसुन के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली। मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने शुक्रवार शाम 6 बजे आज के ताजा मंडी भाव जारी किए। शनिवार होने के कारण कल 25 अप्रैल शनिवार और 26 अप्रैल रविवार को मंडी का अवकाश रहेगा। सोमवार 27 अप्रैल से मंडी पुनः नियमित रूप से चालू हो जाएगी।