सेवा संकल्प अभियान
बच्चों के विचारों में परिलक्षित हो रहा है भावी भारत का उज्ज्वल स्वरूप: मंत्री श्री Vishvas Kailash Sarang
बच्चों के रंगों में सिमटी विकसित एवं स्वर्णिम भारत की परिकल्पना
हिंदी भवन में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी आयोजित
'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित हिंदी भवन में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोपाल जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से चयनित प्रतिभावान विद्यार्थियों ने “विकसित भारत की संकल्पना” तथा “मेरे सपनों का भारत” जैसे विषयों पर अपनी संवेदनशील अभिव्यक्ति को रंगों एवं कैनवास के माध्यम से अत्यंत जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
2 लाख से अधिक विद्यार्थियों की ऐतिहासिक एवं अनुकरणीय सहभागिता
'सेवा संकल्प अभियान' की मूल भावना को साकार करते हुए भोपाल जिले में इस प्रतियोगिता ने एक जन-आंदोलन का रूप धारण किया। जिला शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में संचालित इस वृहद आयोजन में जिले के सभी 40 संकुलों के अंतर्गत आने वाले 2,585 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं ऊर्जा के साथ सहभागिता दर्ज कराई।
बाल-मन के विचार राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव: मंत्री श्री सारंग
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलास सारंग ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी सर्जनात्मक सोच की सराहना की।मंत्री श्री सारंग ने कहा कि "यह आयोजन केवल एक चित्रकला प्रतियोगिता नहीं है, अपितु यह नई पीढ़ी के हृदय में पल्लवित हो रहे 'सपनों के भारत' की सुदृढ़ नींव को समझने और उसे अभिव्यक्ति प्रदान करने का एक पवित्र मंच है। बच्चों के चित्रों में दिखाई देने वाला भारत उनके विचारों, दृढ़ संकल्पों और आने वाले स्वर्णिम राष्ट्र की भव्य कल्पना को दर्शाता है।" उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा के बल पर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
रिशिता पांडे को प्रथम, यशवर्धन दुबे को द्वितीय एवं खुशबू शाह को तृतीय स्थान
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा कलाकृतियों की मौलिकता, विषयगत गहराई और रचनात्मकता के आधार पर निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया।
प्रथम पुरस्कार: सुश्री रिशिता पांडे (संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मिसरोद)
द्वितीय पुरस्कार: श्री यशवर्धन दुबे (संकुल शासकीय उ.मा.वि. राजाभोज)
तृतीय पुरस्कार: सुश्री खुशबू शाह (संकुल शासकीय उ.मा.वि. हबीबगंज)
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुश्री सुधा गुप्ता (संकुल शासकीय कन्या उ.मा.वि. स्टेशन एरिया) एवं सुश्री गरिमा राजपूत (शासकीय उ.मा.वि. बगरोदा) को सांत्वना पुरस्कार से अलंकृत किया गया। अतिथियों द्वारा सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कलाकृतियों में उभरी स्वच्छ, समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत की मनमोहक तस्वीर
हिंदी भवन में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की तूलिका (ब्रश) से उकेरे गए चित्रों में स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर, पर्यावरण- संरक्षित और तकनीक-समृद्ध भारत के विविध आयाम देखने को मिले। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक क्षमता प्रदर्शित करने के साथ-साथ देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपने दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुँचाने का अद्वितीय अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम में विधायक श्री भगवानदास सबनानी, श्री रविंद्र यती, महापौर श्रीमती मालती राय, श्री तीरथ सिंह मीणा, श्री मनोज राठौर, श्री राकेश कुकरेजा,श्री प्रवीण खेमचंदानी, श्री प्रवीण अतुलकर एवं श्री राजा तंवर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक प्रबंधन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभिनव आर्य, नोडल अधिकारी डॉ. भावना शर्मा, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री विकास मिश्रा, श्री अरुण विजयवर्गीय, श्रीमती निर्मला रेकवार, डॉ. नूतन सक्सेना एवं एडीपीसी श्री विनोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#भोपाल_मास्टर_प्लान_2047 #bhopalmasterplan2047 #सेवा_संकल्प_अभियान #bhopal
Bhopal, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026