डिंडौरी: मां नर्मदा शंकर घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर सहित समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
डिंडोरी के मां नर्मदा शंकर घाट पर रविवार सुबह 8:30 जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित समाजसेवियों के साथ मिलकर घाटों की साफ सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया और आम जनों को स्वच्छता का संदेश दिया। दरअसल कलेक्टर सहित अधिकारी कर्मचारी समाजसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए जल संवर्धन संरक्षण का संदेश दिया।