जांजगीर: ग्राम मुनुंद में पीपल पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुनुंद में एक युवक ने सरकारी तालाब किनारे लगे पीपल पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक युवक की पहचान अरुण यादव के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ में बताया कि 8 दिन पहले पेट दर्द होने पर ऑपरेशन कराया था बीमारी से परेशान रहता था।