देहरा ।। News123 ।। आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढलियारा में चल रहे सात दिवसीय विशेष एन एस एस के शिविर के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियां एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा करवाई गई इसमें विशेषकर हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की तरफ से पुलिस स्टेशन देहरा से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर श्री अनुष राणा जी बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित हुए उनके साथ कांस्टेबल मैडम शमिला ठाकुर जी भी उपस्थित रहे ,उन्होंने वॉलिंटियर्स को साइबर सुरक्षा, साइबर क्राइम महिला सुरक्षा रोड सेफ्टी नशे के प्रति कानून की महत्वपूर्ण जानकारी वॉलिंटियर्स के साथ साझा की। इस मौके पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार डढवाल जी दोनों प्रोग्राम अधिकारी श्री संजीव कुमार संधु जी एवं श्रीमती रेणु सरोच जी, कार्यालय अधीक्षक श्री पवन सिंह राणा जी, वह श्री दिनेश शर्मा जी प्रवक्ता केमिस्ट्री, पी ई टी सतीश राणा जी विशेष रूप से इस एजुकेशनल सेशन में उपस्थित रहे।
इसके अलावा वॉलिंटियर्स ने आज फीलड बरक के दौरान विद्यालय परिसर से विभिन्न प्रकार की उगी हुई झाड़ियां को साफ किया तथा विज्ञान भवन की साफ सफाई भी की। और शाम के समय बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें नाती और नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए।