नगर कस्बे के सीकरी रोड रेलवे फाटक के पास मौजूद पटेल हॉस्पिटल में अस्थाई सरकारी उप जिला अस्पताल का जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खराब पड़ी एक्सरे मशीन को लेकर नाराजगी जाहिर की ।व संबंधित सीएमएचओ डॉक्टर विजय सिंघल को सही करवाने के निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा, तहसीलदार,पीएमओ मौजूद रहे।