मंडला: बसनिया बांध की पर्यावरणीय रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, 5 लाख पेड़ों की बलि और 31 गांवों के विस्थापन को लेकर उठे सवाल
Mandla, Mandla | Jul 2, 2026 गुरुवार 1 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदा घाटी में प्रस्तावित बसनिया ओढारी बांध परियोजना को लेकर विरोध और पर्यावरणीय चिंताएं तेज हो गई हैं। बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार सिन्हा ने परियोजना की पर्यावरण प्रभाव आकलन रिपोर्ट को तुरंत सार्वजनिक करने और जनसुनवाई की मांग की है। इस परियोजना के कारण मंडला, डिंडोरी जिला प्रभावित है