हमीरपुर: मुख्यालय निवासी कीर्ति चक्र विजेता शहीद की पत्नी को किया सम्मानित
कारगिल विजय दिवस को लेकर मुख्यालय निवासी कीर्ति चक्र विजेता शहीद हवलदार शिव नारायन की पत्नी को सम्मानित किया गया। हेड क्वार्टर 31 आर्म्ड डिवीजन, 27 आर्ड ब्रिगेड व सैनिक कल्याण विभाग ने उनके घर पहुंचकर सम्मान दिया। साथ ही उनसे समस्याएं जानी।22 मई 1994 को विड्डीपुरा गांव में घरों में आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली।