हमीरपुर: कुंडौरा गांव के पास लाठी डंडों से हमला कर दबंगो ने युवक को किया अधमरा
कुंडौरा गांव के पास आधा दर्जन दबंगों ने मां बेटे पर जमकर लाठी डंडे बरसाये। हमीरपुर मुख्यालय से देर शाम वापस अपने गांव सुरौली जा रहे थे मां बेटे पर कुंडौरा गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर युवक को अधमरा कर मौके से फरार हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पंहुची पुलिस घटना की जांच पडताल कर रही है।