पिछोर: एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने भौंती थाने का औचक निरीक्षण किया, रात्रि गश्त व्यवस्था जाँची
सोमवार शाम 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात थाना भौंती का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी अचानक थाना पहुंचे और रात्रि गश्त में तैनात पुलिस ब