अररिया: अजमतपुर गांव में घरेलू विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को मारपीट कर किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Jan 12, 2025 अररिया बेरगाछी थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर सास,नन्द ने एक महिला सनोवर को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉ नीरज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सूचना थाना को भेज दी गई है।