सुनेल: स्वर्णकार समाज सुनेल में 17 अक्टूबर को मनाएगा अजमीढ़ जयंती, बैठक में लिया गया निर्णय
अजमीढ़ जी महाराज के जन्मोत्सव को लेकर सुनेल में बुधवार शाम को स्वर्णकार समाज की बैठक हुई,जिसमें अजमीढ़ जी महाराज का जन्मोत्सव शरद पूर्णिमा 17 अक्टूबर को मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन सभी समाज जन अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।जन्मोत्सव पर सुबह 11 बजे से त्रंबकेश्वर महादेव मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।