सुनेल: मंडलोई कॉलोनी में गैस भभकने से झुलसकर एक युवती की मौत
शुक्रवार को करीब 2 बजे सुनेल कस्बे की मंडलोई कॉलोनी के एक घर में गैस भपकने से 22 वर्षीय युवती की झुलसने से मौत हो गई।थानाधिकारी विष्णुसिंह ने बताया है कि जसिया बी उसके घर की रसोई में गैस पर कुछ काम कर रही थी।उसी दौरान गैस भभकने से आग लग गई तथा पास कमरे में रखे रजाई गद्दे व रुई में भी आग लग गई।जिससे युवती भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलसकर मौत हो गई।