हरदोई: टड़ियावां पुलिस ने 10 हजार के इनामिया गैंगस्टर के आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Feb 7, 2024 हरदोई में टड़ियावां पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार के इनामिया महेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। टड़ियावां पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के बाद हर्रई नहर पुल से घेराबंदी कर पकड लिया। पकडे गये आरोपी ने अपना नाम महेन्द्र यादव पुत्र कन्धई लाल निवासी पूरनपुर थाना महोली जनपद सीतापुर बताया।