हरदोई: माधौगंज में प्रेम प्रसंग के चलते युवती का फांसी के फंदे पर मिला शव, घटना को लेकर ASP नृपेंद्र ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Feb 7, 2024 हरदोई के माधौगंज इलाके में एक 25 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटकता मिला है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।