खरसिया: छाल में पेट्रोल पंप पर भेदभाव का आरोप, ग्रामीणों का गुस्सा— किसानों को 10 लीटर, बड़े वाहनों को भरपूर तेल
छाल क्षेत्र के मड़वारानी पेट्रोल पंप पर ग्रामीणों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। आरोप है कि बड़े वाहनों को अधिक मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय किसानों और आम उपभोक्ताओं को सीमित मात्रा में पेट्रोल देकर परेशान किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई है और उन्होंने प्रशासन से जांच की मांग की है।