टीकमगढ़: टीकमगढ़ की घटना: महेंद्र सागर तालाब किनारे मिला व्यक्ति का शव, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में 40 वर्षीय व्यक्ति का तालाब किनारे शब मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई। आज दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद तालाब किनारे मिले व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया।