कन्नौज: जिले के 262 ग्रामों को ओडीएफ घोषित करने के निर्देश, डीएम ने कलेक्ट्रेट में स्वच्छता से जुड़ी बैठक की
जिलाधिकारी ने ओडीएफ प्लस मॉडल बनाए जाने हेतु चयनित ग्राम पंचायतों में सम्मिलित राजस्व ग्रामों में आरआरसी निर्माण, 5वें राज्य वित्त और 15वें वित्त आयोग ग्राम पंचायत आदि कार्यों में रुचि न लेने, शिथिलता बरतने व गैर जिम्मेदारा कार्य करने वाले एडीओ पंचायत कन्नौज कृष्ण कुमार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए।