कन्नौज: पुलिस लाइन में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, एसपी अमित कुमार ने दी जानकारी
शनिवार रात को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद द्वारा ई-आफिस प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। ई-आफिस एक Digital Work Place Solution है। जिसका निर्माण NIC द्वारा किया गया है। e-Office का उद्देश्य कार्यालय के समस्त पत्र/पत्रावली/फाइल का डिजिटाइजेशन कर कार्यालय को सरलीकृत, उत्तरदायी, प्रभावी और पारदर्शी कामकाज को प्राप्त करना है।