कन्नौज: गंगोत्री से गंगासागर तक निकली ऑल विमेन राफ्टिंग टीम को कन्नौज महादेवी घाट से कानपुर के लिए रवाना किया गया
गंगोत्री से प्रारंभ होकर गंगा सागर तक जाने वाली 'ऑल-विमेन राफ्टिंग अभियान' की महिला टीम को बड़े हर्षोल्लास के साथ विदाई कर मेंहदीघाट से रिवर राफ्टिंग टीम को फ्लैग ऑफ करके कानपुर के लिए रवाना किया गया l जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार ने टीम को जनपद का इत्र भेट किया l रविवार को महादेवी घाट पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।