कन्नौज: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शुभ्रांत कुमार ने गौवंश संरक्षण की बैठक में 177 गौशालाओं में मौजूद गौवंश को लेकर दिए निर्देश
कन्नौज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में गौशाला/गोवंश संरक्षण के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद में 177 गौशाला संचालित है जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। जो गौशाला क्रियाशील होनी है उन्हें भी शीघ्र संचालित किया जाए। गौवंश को ठंड से बचाने के प्रर्याप्त इंतजाम करने को कहा है।