मछलीशहर: द्वार पूजा के दौरान बराती और घराती पक्ष के बीच जमकर मारपीट, 10 लोग हुए घायल
द्वारपूजा के दौरान बाराती और घराती पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चलने लगे और शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गए, जबकि दूल्हे की गाड़ी समेत दो वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घायलों में हर्षित मिश्रा, ब्रह्मदेव मिश्रा, गोली दुबे, गणेश मिश्रा और अर्जुन मिश्रा शामिल हैं। सभी का इलाज भदोही के