हरदा: हरदा में पार्कों का कायाकल्प: अमृत 2.0 के तहत 4 पार्कों का होगा विकास
Harda, Harda | Apr 25, 2026 शहर में हरियाली और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में नगर पालिका ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के 36 पार्कों में से 20 पार्कों के सौंदर्याकरण की योजना बनाई गई है। इसके तहत पहले चरण में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत चार प्रमुख पार्कों का विकास कार्य तेजी से जारी है।