कोटपूतली: कोटपूतली में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 6 व्यावसायिक भवन किए गए सीज
Kotputli, Alwar | Jul 1, 2026
कोटपूतली-बहरोड़। नगरीय क्षेत्र में अग्निशमन सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। जिला कलेक्टर के आदेश व सीएमओ के निर्देश पर नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार दूसरे दिन अभियान चलाया। बिना फायर सेफ्टी व्यवस्था के संचालित कोचिंग सेंटर, मॉल सीज किए हैं।