सिर्फ 15 मिनट की बारिश में सिद्धार्थनगर वार्ड की सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा बनाई गई छोटी नाली के कारण पानी निकासी नहीं हो सकी। रहवासियों ने पहले ही नाली को बड़ा बनाने की मांग की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। अब जलभराव से परेशान लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी नाराजगी है।