चतरा: बीडीओ राहुल देव ने प्रखंड कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Chatra, Chatra | May 5, 2026 प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ राहुल देव ने मंगलवार ढाई बजे प्रखंड कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक किया।बैठक में उपस्थित कर्मियों से बीडीओ ने पंचायत वार समीक्षा किया।साथ ही बीडीओ ने आम बागवानी,आवास योजना,15 वें वित्त योजना से संचालित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया।बैठक में पंचायत सचिव प्रियंका प्रिया,दिगम्बर पांडेय,खुशबू लता समेत कर्मी मौजूद थे।