हुसैनगंज: हुसैनगंज विद्यालय का मुख्य गेट 9:40 बजे तक नहीं खुला, बच्चों का वीडियो हुआ वायरल
प्रखंड मुख्यालय बीआरसी से सटे हुए राजकीय मध्य विद्यालय हुसैनगंज कन्या का मुख्य दरवाजा बुधवार की सुबह 9:40 बजे तक बंद था। जिस कारण विभिन्न गांव से स्कूल पँहुचे पचास बच्चे मुख्य द्वार पर खड़े दिखाई दे रहे है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।